Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

बकरी चोर को पकड़ने के दौरान चोरों ने अधेड़ पर चढाई गाडी, मौत

जनवाणी संवाददाता  |

कैराना: सोमवार रात कैराना नगर के मोहल्ला अफगानान में बकरी चोरों को पकड़ने के प्रयास में 50 वर्षीय एक अधेड व्यक्ति राशिद चोरों से भिड गया। चोरों ने उसको अपनी सेंट्रो कार के आगे धक्का दे दिया और कार लेकर भागने लगे। कार के अगले पहिए के नीचे कुचलने से अधेड गंभीर रूप से घायल हो गया।

WhatsApp Image 2022 05 31 at 11.36.34 AM

आपके सितारे क्या कहते है देखिए अपना साप्ताहिक राशिफल 29 May To 04 June 2022

 

 

भागने के दौरान चोरों की कार गली के मोड़ पर दीवार से टकरा गई। जिससे बाद आरोपी कार को छोड़कर भाग गए। मोहल्ले वालों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे शामली रेफर कर दिया।

शामली अस्पताल में घायल राशिद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार को कब्जे में ले लिया। कार के अंदर चोरी की तीन बकरियां भी मिली।

वहीं घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img