Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

बिना एनओसी के चल रहे जिम और स्विमिंग पूल पर होगी कार्रवाई

  • शहर में बीते दिनों कई अप्रिय घटनाएं घट चुकी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिले में बड़ी संख्या में जिम व स्विमिंग पूलों का संचालन हो रहा है। बीते कुछ दिनों में जिम व स्विमिंग पूलों में कई अप्रिय घटनाएं भी हुई है। अब ऐसे जिम व स्विमिंग पूलों पर नकेल कसने की तैयारी है। जिनके पास प्रशासन व खेल विभाग का अनापत्ति पत्र नहीं है।

शहर में चल रहे जिम व स्विमिंग पूलों के लिए प्रांतीय क्रीड़ा कार्यालय से एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा जुलाई 2020 के निर्देश का हवाला देते हुए कहा गया है कि ऐसे जिम व स्विमिंग पूल जिनके पास प्रशासन व खेल विभाग द्वारा जारी की गई एनओसी नहीं है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में जिम व स्विमिंग पूलों में कुछ ऐसी घटनाएं हुई है।

जब वहां मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। इन घटनाओं से सबक लेते हुए अब पूरे जिले में मौजूद जिम व स्विमिंग पूलों के लिए एनओसी अनिवार्य कर दी गई है। एनओसी पाने के लिए जरूरी सभी औपचारिकताएं पूरी करना जरूरी है। यदि कोई भी जिम व स्विमिंग पूल बिना एनओसी के चलता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img