Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

लोकसभा सीट पर धर्मेंद्र यादव लड़ेंगे उपचुनाव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर धर्मेंद्र यादव उपचुनाव लड़ेंगे। धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए राजी कर लिया गया है। धर्मेंद्र यादव आज
अखिलेश यादव द्वारा खाली की गई सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।

सपा की तरफ से कई नाम सामने आए। लेकिन अंत में फैसला हुआ कि इस बार भी मुलायम परिवार से ही प्रत्याशी है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर धर्मेंद्र यादव उपचुनाव चुनाव लड़ेंगे। धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए राजी कर लिया गया है। धर्मेंद्र यादव आज नामांकन करने आजमगढ़ पहुंच रहे हैं।

लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी को लेकर काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। कभी पूर्व राज्यसभा सांसद बलिहारी बाबू के पुत्र सुशील कुमार आनंद का नाम सामने आया तो कभी पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक रमाकांत यादव का नाम। इस बीच शीर्ष नेतृत्व जीत हासिल करने के लिए मंथन करता रहा।

टिकट के बारे में हालांकि पार्टी पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सुशील कुमार आनंद के नाम पर पार्टी के कई नेताओं ने विरोध जता दिया था, जिससे उनका पत्ता कट गया। इसके बाद पार्टी मुखिया की ओर से जिले के नेताओं को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए। अब आज धर्मेंद्र यादव नामांकन दाखिल करेंगे, इसकी पुष्टि सपा जिला अध्यक्ष ने की है।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img