Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बाइक वाले को टक्कर मार भागा स्कॉर्पियो सवार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की सड़कों पर अपनी गाड़ियों से फर्राटा भरने वाले लोग कितने मनबढ़ हो चले हैं इसका एक ताजा-तरीन मामला सामने आया है। मामला सोमवार सुबह का है। दिल्ली के अर्जन गढ़ मेट्रो स्टेशन के पास एक स्कॉर्पियो चालक और बाइकर ग्रुप के बीच बहस हो गई, जिसके बाद गुस्से में आकर स्कॉर्पियो सवार ने एक बाइकर को जोरदार टक्कर मार दी और तेजी से अपनी गाड़ी उड़ाकर फरार हो गया।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइकरों में से एक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक बाइकर ने बताया कि वो अपने 8-10 दोस्तों के साथ गुरुग्राम से दिल्ली की ओर आ रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक उनके करीब आया और रैश ड्राइविंग शुरू कर दी। आरोपी ने मेरे दोस्त को धमकाना और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

इसपर मेरे दोस्तों ने अपनी गति धीमी कर दी लेकिन मैं आगे बढ़ गया। स्कॉर्पियो चालक ने अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और मेरी बाइक को जानबूझकर टक्कर मारते हुए भाग गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img