Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेलेगा शामली का वैभव

  • गांव सिलावर निवासी वैभव चौधरी का रणजी ट्रॉफी के लिए चयन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली का नाम रोशन करने वाले वैभव चौधरी का रणजी ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। वैभव कर्नाटक व उत्तर प्रदेश के बीच होने वो रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलेगा। वैभव को लेकर परिवार में खुशी माहौल है और हर कोई वैभव को टीवी पर मैच खेलते देखने को उत्सुक है।

53 2

वैभव चौधरी शामली जनपद के गांव सिलावर का मूलनिवासी हैं और वर्तमान में गाजियाबाद में रह रहे हैं। वैभव के पिता राजीव सीपीडब्ल्यूडी में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। वैभव चौधरी के सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने बेटे को पूरा सहयोग दिया है। अभी वैभव चौधरी का चयन रणजी के लिए हुआ है। जून महीने में कर्नाटक और यूपी का मैच है जिसमें यूपी की तरफ से वैभव चौधरी रणजी ट्रॉफी के लिए खेलेंगे।

वैभव चौधरी के परिजनों का कहना है कि वैभव का शुरू से ही खेल के प्रति लगाव था और वह अधिकतर क्रिकेट खेलने में रुचि लेते था। ताऊ संजीव का सपना भी है कि वह एक दिन देश के लिए जरूर खेलेगा। उन्होंने बताया कि वैभव चौधरी ने अपने सपने को पूरा करने के लिए पहली सीढ़ी पर कदम रख दिया है। रणजी टॉफी के लिए वैभव चौधरी का चयन होना परिवार ही नहीं बल्कि गांव पर पूरे जनपद के लिए हर्ष का विषय है परिजन एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img