Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

प्रचंड गर्मी से हाल-बेहाल, पारा 42 डिग्री पर बरकरार

  • हाइवे से लेकर शहर के बाजार तक सुनसान, लोगों की हालत बदतर

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। चिलचिलाती धूप ने गर्मी का के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। जून के महीने में तापमान 42 डिग्री के आसपास चल रहा है। जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। इस तपती और लू के थपेड़ों वाली गर्मी ने लोगों को परेशान करके रख दिया है।

15 7

जिसके चलते बाजार और हाइवे सुनसान हो गए हैं। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक गर्मी का रुख ऐसा ही रहेगा। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब लोगों को बीमारी भी जकड़ रही है। जिसके चलते चिकित्सकों के यहां सुबह से ही शाम तक लंबी लाइनें लगी हुई है। हालांकि इस बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। क्योंकि लोग सुबह और शाम के समय ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं।

14 6

जिसके चलते लोगों को अपने काम करने में भी दिक्कतें महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिक डा. उदय प्रताप शाही का कहना है कि अभी इस प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। जिसके चलते जून के महीने में गर्मी का प्रकोप बढ़ने से लोगों को परेशानी होगी। राजकीय मौसम वैधशाला पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 40 एवं न्यूनतम आर्द्रता 24 प्रतिशत दर्ज की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img