Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

बदमाशों ने ज्वेलर्स शोरूम में डाली डकैती, एक गिरफ्तार

  • रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने ज्वेलर्स शोरूम में डाली डकैती 
  • व्यापारी और स्थानीय लोगों ने एक बदमश को पकड़ लिया, जबकि पांच बदमाश फरार हो गए

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र शिवालिक नगर स्थित ज्वेलर्स शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती को अंजाम दे दिया है। एक बदमाश को शोरूम संचालकों और स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जबकि पांच अन्य बदमाश शोरूम से सोने चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए हैं। दिनदहाड़े डकैती की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में प्रदीप कुमार का अमन ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। बुधवार की दोपहर चार बदमाश तमंचा लेकर अचानक शोरूम में घुस आए। जबकि दो बदमाश शोरूम के बाहर खड़े होकर निगरानी करते रहे। शोरूम के अंदर घुसे बदमाशों ने शोरूम संचालक पर तमंचा तानते हुए लूटपाट शुरू कर दी।

लूटपाट का विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे के बट से शोरूम संचालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसी बीच तीन बदमाश शोरूम का शीशा तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। तभी एक बदमाश को शोरूम संचालकों ने मारपीट करते हुए पकड़ लिया। ज्वेलर्स शोरूम में लूटपाट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
रानीपुर कोतवाली पुलिस सहित एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने मौके पर पहुंचकर शोरूम संचालक से पूछताछ की और पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। अन्य बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

ज्वेलर्स शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में लूट की पूरी घटना कैद हो गई है। हथियारों के बल पर डकैती की घटना को अंजाम देते चार बदमाश सोने चांदी के गहने लूटकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि दो अन्य बदमाश बाहर निगरानी करते हुए दूसरे कैमरे में नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है। ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img