Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

निरीक्षण में नदारद मिले अफसर-कर्मी

—पालिकाध्यक्ष ने नगरपालिका परिषद् के एक अफसर सहित 14 कर्मचारियों का वेतन रोकने के दिये निर्देश, जताई कड़ी नाराजगी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: नगरपालिका परिषद् में अफसरों और कर्मचारियों को कार्य के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने गुरूवार को फिर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनको कार्यालयों में अफसर और कर्मचारी नदारद मिले। चेयरपर्सन ने उपस्थिति पंजिका कब्जे में लेकर ड्यूटी के प्रति लापरवाही अफसर सहित 14 नदारद कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिये हैं।

गुरूवार को नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल औचक निरीक्षण के लिए टाउनहाल पहुंची। उन्होंने सभी कार्यालयों और विभागों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मुख्या कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए ड्यूटी से गायब मिले अफसर और कर्मचारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई गयी। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बताया कि आज सवेरे 10.20 बजे वह टाउनहाल में कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान बड़े पैमाने पर कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले हैं। ऐसे कर्मचारियों और एक अफसर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये हैं।

निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सभी विभागों का भ्रमण करते हुए कर्मचारियों और अफसरों को विभागीय कामकाज के साथ ही शहर में चल रहे विकास कार्यों और निर्माण कार्यों को समयावधि में गुणवत्ता परक व्यवस्था के साथ पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिये। उन्होंने कर विभाग में राजस्व वसूली को लेकर जानकारी ली और बिलों को समय से निर्गत करने पर जोर दिया। इसके साथ ही बिलों के भुगतान के लए ऑनलाइन व्यवस्था को जल्द शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा प्रारूप सभी आवश्यक प्रस्तावों के साथ जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

चेयरपर्सन के निरीक्षण के दौरान पालिका में जलकल अभियंता सुनील कुमार के साथ ही लिपिक फिरोज खान, शोभित संगल, संतोष और छाया देवी भी ड्यूटी से गायब मिले। इसके साथ ही बीसी गय्यूर, सुपरवाइजर नदीम खान, चपरासी श्रीमती अकीला, अरमान राही, सोमपाल, बादल, शब्बीर, आबाद और मौ. सालिम भी गैर हाजिर पाये गये। चेयरपर्सन ने उपस्थिति पंजिका में इन सभी कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज की और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img