Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

प्रयागराज: तीन घंटे तक नमाजियों के कब्जे में सुलगता रहा अटाला

  • गलियों से छिपकर करते रहे पथराव…उपद्रवियों और पुलिस में गुरिल्ला युद्ध

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रयागराज में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। जुमे की नमाज के बाद अटाला में जुटी हजारों की भीड़ ने जमकर उपद्रव किया। पुलिस पर पथराव के साथ ही बमबाजी व आगजनी की। पुलिस प्रशासन की दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की, पीएसी की गाड़ी समेत आठ वाहन फूंक दिए। हमले में आईजी समेत 18 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस व आरएएफ ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया, तब जाकर तीन घंटे बाद बवाल शांत हुआ।

जुमे की नमाज के बाद खुल्दाबाद का अटाला इलाका तीन घंटे तक सुलगता रहा। इस दौरान पूरा इलाका उपद्रवियों के कब्जे में रहा। उपद्रवियों ने पहले गलियों से छिपकर पत्थर बरसाने शुरू किए। चौतरफा पत्थर बरसते देख पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए पीछे हटे तो अटाला-नूरुल्लाह रोड स्थित मुख्य सड़क पर आकर सामने से हमला बोल दिया। इसके बाद तो लगातार पत्थरों की बरसात होती रही। इस दौरान भीड़ में फंसे पुलिसकर्मियों को घेरकर भी हमला किया गया।

38 8

उपद्रवियों ने पहले गलियों से छिपकर पत्थर बरसाने शुरू किए। चौतरफा पत्थर बरसते देख पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए पीछे हटे तो अटाला-नूरुल्लाह रोड स्थित मुख्य सड़क पर आकर सामने से हमला बोल दिया। इसके बाद तो लगातार पत्थरों की बरसात होती रही। इस दौरान भीड़ में फंसे पुलिसकर्मियों को घेरकर भी हमला किया गया।

44 5

शुक्रवार दोपहर में 1.30 बजे के करीब सबसे पहले शौकत अली रोड से रोशनबाग की ओर जाने वाली गली से पथराव शुरू हुआ। पुलिसकर्मियों को जरा भी अंदेशा नहीं था कि भीड़ इस तरह ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर देगी।

यही वजह थी कि अचानक हुए हमले से भीड़ को हटा रहे पुलिसकर्मी घबरा गए और वह पीछे हटने लगे। पुलिसकर्मी जैसे ही पीछे हटे, यह देखकर पथराव कर रही भीड़ ने हमला तेज कर दिया और शोर मचाते हुए आगे बढ़ने लगी।

40 5

इस पर आसपास की अन्य गलियों के साथ ही नूरुल्लाह रोड की ओर से भी हजारों की भीड़ ईंट-पत्थर बरसाने लगी और अटाला चौराहे की ओर आगे बढ़ने लगी। उधर मजीदिया कॉलेज के सामने से करेली की ओर जाने वाले रास्ते से भी ईंट-पत्थर बरसाते हुए भीड़ का एक हिस्सा अटाला चौराहे की ओर बढ़ने लगा।

इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर एडीजी, आईजी, डीएम, एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। शहर भर की फोर्स मौके पर बुला ली गई। इसकेबाद वहां पहले से मौजूद पीएसी व आरएएफ की टीम को लेकर पुलिस अफसरों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की।

41 6

पुलिस टीम ने लाठियां पटकते हुए भीड़ को खदेड़ना शुरू किया तो उपद्रवी गलियों में जाकर छिप गए। लेकिन उनकी ओर से पत्थरबाजी जारी रही। गलियों से ही वह सड़क पर पत्थर फेंकते रहे।

हमलावर भीड़ के गलियों में छिपने के बाद पुलिस उन्हें खदेड़ने के लिए गलियों में घुसी तो उपद्रवियों ने गुरिल्ला रणनीति अपना कर हमला कर दिया। इसके बाद घंटों ऐसी स्थिति बनी रही। कभी पुलिस उपद्रवियों पर भारी पड़ती तो कभी पत्थरबाज पुलिसकर्मियों को पीछे हटने पर मजबूर कर देते।

43 4

दरअसल पत्थरबाजी कर रही भीड़ को खदेड़ने के दौरान पुलिस की एक टीम शौकत अली मार्ग पर स्थित अकरब हाउस गेस्ट हाउस की ओर से आने वाले रास्ते पर बाईं ओर स्थित दूसरी गली में घुसी। तभी ठीक बगल वाली गली से निकली भीड़ ने पुलिस फोर्स पर पीछे से हमला बोल दिया।

इससे फोर्स के कुछ जवान दोनों तरफ से भीड़ के बीच फंस गए। शोरगुल मचने पर शौकत अली मार्ग पर व अन्य गलियों में उपद्रवियों को खदेड़ रही फोर्स दौड़ी तो भीड़ के बीच फंसे जवानों को बचाया जा सका।

45 5

इसके बाद तो घंटों गुरिल्ला युद्ध जैसे हालात बने रहे। पुलिस एक गली से निकलकर दूसरी गली में जाती तो किसी और रास्ते से आकर भीड़ हमला बोल देती। इसके बाद पुलिस लाठियां पटककर उन्हें खदेड़ती।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img