Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

सोमवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा @ 43.5 सेल्सियस

  • साल 2019 में दर्ज हुआ था जून में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान
  • फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सोमवार को गर्मी ने पिछले सारे रिकार्ड धवस्त कर दिए। सोमवार को जनपद का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। यह पिछले नौ साल में दूसरी बार है जब तापमान 43.4 को पार कर गया हो। इससे पहले साल 2019 में जून में सबसे अधिक 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

भीषण गर्मी के कारण आम जन से लेकर जीव जंतू व पशु-पक्षी तक त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। दो जून से लेकर 13 जून तक कोई भी ऐसा दिन नहीं रहा जब जनपद का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया हो। जबकि सोमवार को गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। अधिकतम पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। जो कि पिछले नौ साल में दूसरी बार सबसे अधिक है। साल 2019 में भी पारा 44 डिग्री को पार कर गया था।

उस साल में जून में 44.5 तापमान रिकार्ड किया गया था। सोमवार को दिन भर चली लू के कारण लोगों का जीना मुहाल रहा। आलम यह रहा कि सुबह के 9 बजे ही गर्मी दोपहर के दो बजे का अहसास करा रही थी। दिनभर चली लू शाम तक जारी रही। जिस कारण लोगों को पसीना व उमस का सामना करना पड़ा। गर्मी का असर सब जगह दिखाई दे रहा है। दोपहर होते-होते बाजार सूनसान व सड़के आवागमन रहित हो जाती है।

मुख्य मार्ग पर मात्र कुछ लोग ही दिखाई देते हैं। गर्मी के चलते पेय पदार्थों की बिक्री में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए लोग सड़क किनारे खड़े गन्ने का रस, जूस, शर्बत, शिकंजी का सहारा लेने को मजूबर है। दिन भर चल रही गर्म हवाओं से जहां लोगों के हलक सूखने लगे हैं तो वहीं जीवजन्तू भी गर्मी की मार से परेशान है। लू व गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेने को मजबूर है।

बाजारों, मुख्य मार्गों सहित रेलवे स्टेशन व बस स्टेंड पर यात्रियों की संख्या कम ही देखने को मिली। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद की नहीं है। हालांकि 15 जून के बाद जरूर तापमान में एक से तीन डिग्री की कमी देखने को मिलेगी। जिससे लोगों गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल कुछ दिन लोगों को कुछ यूं ही गर्मी व लू के थपेड़ों का झेलना होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img