Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

रुड़की में बलिदान दिवस पर ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ को दी श्रद्धांजलि

  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी रहे: प्रदीप बत्रा

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 69वीं पुण्य तिथि पर आज देश उनको याद कर रहा है। रूड़की में विधायक प्रदीप बत्रा ने आज भाजपा नेत्री सावित्री मंगला के आवास पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद उनको नमन किया।

शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने इस अवसर पर कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति और देश की एकता-अखंडता व सुरक्षा के साथ उनकी खिलवाड़ करने की प्रवृत्ति के खिलाफ आवाज दी थी। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे, और इसके लिए उन्होंने स्वयं को बलिदान किया। मां भारती के अमर सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर विधायक बत्रा ने कहा कि डा. मुखर्जी ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता-अखंडता के लिए समर्पित रहा। वह जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष थे। उन्होंने भारतीय राजनीति को उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से सुवासित कराया। देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए उनका बलिदान हम सभी के लिए अप्रतिम प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने उस समय पूरे देश को झकझोर दिया था। उन्होंने कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के खिलाफ आवाज उठाई थी।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू,अभिषेक चंद्रा,आदे

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img