जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जनपद में शनिवार को कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ गया। जनपद में शनिवार को कोरोना के 94 नए मरीज मिले हैं, जबकि 42 और मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 588 हो गई है।
जनपद में स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 1923 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जनपद में शनिवार को 94 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है, जिनमें 54 आरटीपीसीआर, 34 रैपिड एंटीगन टेस्ट तथा 06 प्राईवेट लैब के जरिए सामने आए है।
जनपद में आज 42 ओर कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद जनपद में कोरोना के टोटल एक्टिव केसों की संख्या 588 हो गई है। जनपद में अब तक टोटल डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या 4578 हो गई है।
- पॉजिटिव 5063
- ठीक 4578
- एक्टिव 588
- मौत 68
- शनिवार को मिले केस——94

