Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकुओं से गोदकर हत्या

  • चंड़ीगढ़ से अपने प्रेमी के साथ भागकर आई थी शामली
  • शामली के हरदेव नगर में पत्नी की तलाश में आया था पति

जनवाणी संवाददाता |

शामली: चंडीगढ़ के सेक्टर 38 वेस्ट निवासी अमित कुमार की शादी करीब सात साल पहले शिवांगी पुत्री रणवीर निवासी गांव डडू माजरा चंडीगढ़ के साथ हुई थी। शिवांगी का अपने गांव के ही एक युवक जतिन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते 24 जून को शिवांगी अपने मासूम बच्चे चीकू को लेकर जतिन के साथ चंडीगढ़ से भागकर शामली आ गई और यहां हरदेव नगर में किराए के मकान में रहने लगे। 26 जून की शिवांगी की तलाश में अमित अपने दोस्त कुलदीप, अनिल व शिवम के साथ शामली पहुंचे। रात में करीब ढाई बजे अमित अपने दोस्तों के साथ शामली में हरदेव नगर में देवपाल के मकान में पहुंचे और शिवांगी को आवाज लगाते हुए दरवाजा खुलवाया।

अमित को दरवाजे पर खड़ा देखकर जतिन व शिवांगी के होश उड़ गए और उनमें कहासुनी होने लगी। आरोप है कि जतिन व शिवांगी ने अमित को दरवाजे पर नीचे गिरा दिया और उन्होंने अमित को चाकू से गोद कर घायल कर दिया। गले से खून बहने के चलते घायल अमित को उसके दोस्त रात में ही शामली के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img