Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

ड्रग तस्कर तस्लीम की दो करोड़ की संपत्ति जब्त

  • परिवार के छह सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अपराध पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई को लेकर पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर तस्लीम की दो करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इसकी पत्नी समेत दो लोग अभी फरार चल रहे हैं।पुलिस ने बताया कि थाना रेलवे रोड 22 दिसंबर 2021 को गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसमें तसलीम पुत्र मौहम्मद नसीम बानो उर्फ हज्जन पत्नी तसलीम, शाहवाज उर्फ शाबाज पुत्र तसलीम, शादाब पुत्र तसलीम, निजामुद्दीन उर्फ पोनी पुत्र अल्ला दिया और दानिश पुत्र यूसुफ को नामजद किया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना लालकुर्ती कर रहे हैंं।

इन आरोपियों में हाजी तसलीम जेल में बंद है। शादाब, निजामुद्दीन व दानिश जमानत पर रिहा हैं तथा नसीम बानो उर्फ हज्जन व शाहबाज उर्फ शाबाज फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त तसलीम द्वारा काफी बड़े पैमाने पर तथा लम्बे समय से मादक पदार्थों की बिक्री के अपराध कर बड़े पैमाने पर अवैध सम्पत्ति का अर्जन किया गया है।

27अभियुक्त तसलीम द्वारा तीन दुकानें स्थित पूर्वा हाफिज अब्दुल करीम मछेरान कैंट बोर्ड एरिया बंगला नंबर 199 में मुख्य सड़क पर बनी हुई, जिनका क्षेत्रफल 487.5 वर्गफीट है। जिनका बाजार मूल्य लगभग दो करोड़ रुपये है। नशीले पदार्थो की बिक्री का अपराध कारित कर अवैध रूप से अर्जित धन से क्रय किया गया था। उक्त तीनों दुकानों को कुर्क किया गया। मछेरान, लिसाड़ी गेट में पहले कुर्की की कार्रवाई तस्लीम ने नशे का कारोबार करके अवैध तरीके से तमाम संपत्ति बनाई है।

मेरठ सहित दूसरे जिलों में भी माफिया का सिंडिकेट फैला हुआ है। उसकी सारी संपत्तियों की जानकारी जुटाकर पुलिस उन पर लगातार एक्शन ले रही है। मेरठ में लिसाड़ी गेट और मछेरान की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। मेरठ देहात और कैंट क्षेत्र में भी माफिया की अवैध संपत्ति बताई जा रही है उस पर भी जल्द हथौड़ा चलाकर कुर्की की कार्रवाई होगी।

एएसपी चन्द्रकांत मीणा ने बताया कि तस्लीम पर रेलवे रोड थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। उसी के तहत ही गैंगस्टर में तीन दुकानों की कुर्की की गई। इन दुकानों की कीमत दो करोड़ से ज्यादा है। माफिया तस्लीम पर 50 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। परिजनों के साथ मिलकर ड्रग्स का अवैध धंधा करता था।

सालौर पलायन प्रकरण में प्रधानपति को जेल

किठौर: सुलह के तमाम प्रयास नाकाम होने की बाद पुलिस को दलित परिवार पलायन प्रकरण में सालौर दक्षिणी के प्रधानपति को जेल भेजना पड़ा। प्रधानपति के जेल जाने से गांव का महौल गर्मा गया है। थाना क्षेत्र के सालौर दक्षिणी में बीर सिंह दलित और टीकम सिंह गुर्जर परिवार के बीच रंजिश चल रही है।

बताया गया कि गत मंगलवार को बीर सिंह का बेटा दीपक (22) किठौर से कोचिंग कर घर लौट रहा था। गांव के मुख्यमार्ग पर टीकम का बेटा सुनील, वर्तमान प्रधानपति बरन सिंह से बात कर रहा था। तभी दीपक की साइकिल रास्ते पर खड़े लोगों से टच हो गई। बीर सिंह का आरोप है कि इस पर आग बबूला हुआ प्रधानपति अपने बेटे आदित्य, भतीजे अक्षय, प्रवेश,अरुण और सुनील के साथ उसके घर पहुंचा और पिता-पुत्र के साथ मारपीट की।

आरोप है कि बरन सिंह ने बीर सिंह को 24 घंटे में गांव से भगाने की धमकी भी दी। भयभीत बीर सिंह ने अगले ही दिन से गांव से सामान ढोना शुरू कर दिया। शुक्रवार को बीर सिंह जब बचा सामान पिकअप में लादकर चला तो उपरोक्त लोगों ने गाड़ी रोककर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। तत्पश्चात वह थाने पहुंचा और पलायन की बात बताते हुए उपरोक्त छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने प्रधानपति को थाने बुलाकर दो दिन समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। देर रात बीर सिंह पलायन कर मुंडाली के मुरलीपुर चला गया। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को बरन सिंह को जेल भेज दिया। एसएसआई नरेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img