Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

नलकूपों पर मीटर लगाने को किसानों का भ्रम दूर करने की जरूरत

  • नलकूप पर मीटर लगे, यह कतई नहीं चाहते किसान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नलकूपों पर मीटर लगाए जाने को लेकर किसानों में नाराजगी है। किसान मीटरों को उखाड़कर ऊर्जा भवन में जमा करा रहे हैं तथा आंदोलन भी चला रहे हैं। पिछले दिनों ऊर्जा निगम पर भाकियू और अन्य किसान संगठनों ने प्रदर्शन और एमडी का घेराव किया था।

किसान नलकूप पर मीटर लगे, यह कतई नहीं चाहते। उधर, दूसरी तरफ ऊर्जा निगम के एमडी मीटर लगाने की योजना को किसानों के लिए भी लाभकारी बताते हैं। उनका दावा है कि इस योजना से किसानों के बिजली बिलों पर पर कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। ऊर्जा भवन पर कई दिन तक आंदोलन कर चुके किसानों की नाराजगी के संबंध में एमडी अरविंद मलप्पा का कहना है कि पूर्व में दिए गए नलकूप कनेक्शनों पर वर्तमान में कितने हार्सपावर का मोटर प्रयोग किया जा रहा है, इसका पता लगाने के लिए मीटर सबसे सही प्रक्रिया है।

30

विभाग यह मानकर चल रहा है कि पूर्व में अगर पांच किलोवाट के मोटर से पम्प चल जाता था तो जलस्तर गहरा हो जाने के कारण उससे कहीं अधिक पावर की जरूरत पड़ रही है। किसान अपने नलकूपों का बिल निर्धारित दरों पर देते रहेंगे, इसमें कोई परिवर्तन करने की विभाग की कोई योजना नहीं है। लेकिन नलकूपों पर खर्च होने वाली बिजली का पता विभाग को चलना जरूरी है। इसी बढ़े हुए भार के अनुसार क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिल सकेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img