जनवाणी ब्यूरो |
सरूरपुर: भारतीय मतदाता संघ के पदाधिकारियों ने संघ के संरक्षक नीरज मित्तल जी को शाल ओढ़ाकर गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश कुमार व सभी पदाधिकारियों ने नीरज मित्तल के दीर्घायु होने की कामना की गयी। कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नीरज मित्तल गरीब, वंचितों और बेसहारा लोगों के लिये मसीहा हैं और सामाजिक, धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। क्षेत्र में दानवीर कर्ण के नाम से पहचाने जाते हैं।

