जनवाणी संवाददाता |
बहादराबाद: आरएनआर वादी राजकुमार सिंह पुत्र डीपीएस सिंह निवासी आर्यनगर चौक कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार (प्रधानाचार्य )के द्वारा दी गई तहरीर की रात्रि में राजकीय इण्टर कालेज रोहालकी में कमरो की छत पर रखे टैंक में पानी पहुंचाने के लिये स्टोर मे रखी पानी की मोटर को अज्ञात चोरो द्वारा स्टोर का ताला तोडकर पानी की मोटर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसकी सूचना उच्चाधिकारी गणो को दी गई।
अभियोग के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट प्रयवेक्षण में 05/07/22 को शीघ्र अतिशीघ्र उक्त अभियोग का अनावरण करते हुए पुलिस टीम द्वारा बौंगला- रोहालकी हाइवे के अण्डरपास से 24 घंटे से पूर्व ही तीन अभियुक्त को चोरी किये गयी पानी की मोटर के गिरफ्तार किया गया।
शातिर चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विजय प्रकाश,का0 बलवीर चौहान,-कानि0 सुनील चौहान,कानि0 विरेन्द्र चौहान कानि0 सुभाष राणाशामिल रहे जबकि पकड़े गए शातिर चोरों के नाम विक्की कुमार पुत्र बबलू निवासी वाल्मिकी मन्दिर के पास बहादराबाद,करण कोहली पुत्र ललित कुमार निवासी नेशनल आईटीआई के समीप बौंगला,अंकुर कुमार पुत्र राजवीर निवासी वाल्मिकी मन्दिर के पास बहादराबाद बताए गए हैं।

