जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: पीडी डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा बिजनौर का फोटो लगाकर व्हाट्सएप नंबर चला कर लोगों को मैसेज भेजने वाले के विरुद्ध डीएम बिजनौर द्वारा प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि जिस किसी के पास व्हाट्सएप पर डीएम की फोटो के साथ कोई मैसेज आता है तो वह उसका संज्ञान ना लें और ऐसे मैसेज करने वाले की सूचना पुलिस को दे।

