जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: सपा प्रतिनिधिमंडल के जनपद के पूर्व की भांति ईद उल जुहा का त्योहार मनाने की बात डीएम व एसपी के समक्ष रखी तथा ईद के मौके पर जनपद में विशेष सफाई व्यवस्था व पानी की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था की मांग रखी। पूर्व परम्पराओं के अनुसार ईदके त्योहार मनाने की मांग रखी।
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन, नगीना विधायक मनोज पारस, नूरपूर विधायक राम अवतार सैनी, पूर्व विधायक नईम उल हसन, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल यादव, सरफराज अंसारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष, अहमद खिजर खान पूर्व जिला प्रवक्ता, पप्पू अखलाकशाकिर खान, शुऐब भूरा आदि शामिल रहे।

