जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने शिक्षा अभियान में अपनी योजना एवरी चाइल्ड इन स्कूल के अन्तर्गत डोर टू डोर स्कूली बच्चों के साथ शिक्षा जागरूकता रैली निकाली। संस्था ने बच्चों को साथ लेकर कस्बे के निकटवर्ती ग्राम अलाद्दीनपुर, चकमहदूद सानी, पित्थापुर मंसूर सराय, बुढेरन व झिल्ला में नुक्कड़ सभा व नारों के साथ शिक्षा जागरूकता रैली निकाली।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष तनवीर चौधरी ने बताया कि बच्चों में शिक्षा की उदासीनता परिजनों की लापरवाही के मिथक को तोड़ने के उद्देश्य से संस्था की टीम ने गांव गांव में जाकर वहां के विद्यालयों के स्टाफ एवं छात्रों के सहयोग से गांव में घूम कर शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया। संस्था ने वासित अली के नेतृत्व में नागरिकों परिजनों से डोर टू डोर संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने की अपील करते की।

