Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

क्या है माजरा, इमरजेंसी का गेट बंद

  • गंभीर मरीजों को होती है बड़ी परेशानी, मेडिकल अधिकारी इस ओर से बने हुए हैं अनजान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ईश्वर न करे किसी को हार्ट अटैक पड़ जाए और उसे तत्काल मेडिकल कालेज में इमरजेंसी इलाज की जरूरत हो, ऐसे में उसे इमरजेंसी तक जाने में वक्त लग जाएगा, क्योंकि मेडिकल कालेज प्रशासन ने इमरजेंसी के सामने के मुख्य गेट जो गढ़ रोड पर सीधे खुलता है उस पर ताला लगा रखा है।

01 6

मरीजों को चाहे उसमें बुजुर्ग हो या फिर महिलाएं सभी को गेट से कूृद कर जाना पड़ रहा है। दिन भर सैकड़ों मरीज और परिजनों को गेट से कूदते हुए देखा जा सकता है। ऐसा एक साल से ज्यादा समय से चल रहा है। गेट के सामने ही इमरजेंसी का गेट है। गढ़ रोड पर उतर कर लोग पहले पैदल इमरजेंसी में चले जाते थे। ताला लगा होने के कारण अब लोग मेडिकल कालेज के मुख्य गेट से करीब एक किमी का चक्कर लगा कर अंदर आ रहे हैं।

02 6

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आर सी गुप्ता का कहना है कि प्राइवेट एंबुलेंसों पर रोक लगाने के लिये मेन गेट बंद किया गया है। जबकि हकीकत यह है कि प्राइवेट एंबुलेंस मेडिकल कालेज के मेन गेट से बदस्तूर अंदर आ रही हैं और मरीजों को लेकर जा रही है।

03 6

वहीं, गेट के बाहर दुकानें लगाने वाले व्यापारियों का कहना है कि गेट के पास ही कैंटीन है और मेडिकल प्रशासन और कैंटीन संचालक के बीच सेटिंग होने के कारण गेट बंद किया गया है, ताकि लोग बाहर से सामान खरीद कर न लायें। फिलहाल सच्चाई जो भी हो मरीजों की परेशानी से मेडिकल कालेज प्रशासन को कोई सरोकार नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img