जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिला बिजनौर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कण्व आश्रम, विदुर कुटी, बैराज पीली डेम, मालन नदी को विकसित किए जाने का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि विदुर कुटी को आमजन के लिए हितकारी बनाने के लिए वहां स्थित आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पर आधारित चिकित्सालय स्थापित किए गए हैं, जिसमें मरीजों के भर्ती एवं तीमारदारों के लिए ठहरने की उचित व्यवस्था भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि इसी के साथ ज्योतिष एवं योगा अध्ययन केंद्र स्थापित किए जाना प्रस्तावित है।

