- प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलक्ट्रेट में डीएम को सौंपेंगे
- व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में लिया निर्णय
जनवाणी संवाददाता |
शामली: कानफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने नवीन मंडी स्थल पर मंडी के व्यापारियों को एक जुट रहने का आहवान किया। उन्होंने कहा 18 जुलाई से खाद्य पदार्थों पर लगने वाले जीएसटी पर पुनर्विचार करने को ज्ञापन सौंपने का आहवान किया।
गुरुवार को शामली शहर में नवीन मंडी स्थल पर रामकुमार एंड ब्रदर्स प्रतिष्ठान पर मंडी के व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेशध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि 18 जुलाई से देशभर में प्रीपेड और प्री लेबल खाद्यान्न पदार्थों जैसे गुड, दाल, चावल, दही, मक्खन, मछली, मीट, नमकीन, बिस्कुट आदि वस्तुओं पर 18 जुलाई से 5 प्रतिशत के जीएसटी कर के दायरे में लाने का प्रस्ताव पास किया गया है।
शुक्रवार को सभी मंडी और शहर के व्यापारी सुभाष चौक स्थित मुख्यालय पर इकट्ठे होंगे और साढ़े 10 बजे कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाएंगे।

