Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

हरियाणा राज्य में आतंक मचाने वाले 20 हजारी बदमाश गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: हरियाणा राज्य में आतंक फैलाने वाले चोरी, डकैती, लूट के 229 मुकदमों में फरार चल रहे बीस हजार रुपए के इनामी बदमाश राशिद पुत्र मौहब्बत अली निवासी गांव साल्हापुर थाना झिंझाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गुरुवार की देर रात में झिंझाना थाना पुलिस ने बदमाश राशिद को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस एवं चोरी की बाइक बरामद की है। झिंझाना थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया हरियाणा राज्य के करनाल से बीस हजार रुपए के इनामी बदमाश राशिद पुत्र मौहब्बत अली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश राशिद के खिलाफ हरियाणा राज्य में लूट, चोरी, डकैती के लगभग 229 मुकदमे दर्ज हैं। किसी भी मामले में पुलिस राशिद को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img