Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

ईद-उल-अजहा पर एसडीएम-सीओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण

  • सफाई व्यवस्था देखी और नमाज के समय की जानकारी ली

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शनिवार को एसडीएम विशु राजा और सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने शहर ईदगाह पहुंचकर ईद-उल-अजहा की नमाज के बारे में जानकारी की। अधिकारियों ने सबसे पहले ईदगाह में नमाज के परिसर पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और नगर पालिका टीम को दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारियों ने नमाज के समय और नमाजियों के आने व जाने के रास्तों के बारे में भी जानकारी ली।

ईदगाह इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि ईद में आने व जाने के लिए दो रास्ते हैं। एक मुख्य गेट और दूसरा पीछे की तरफ से है। ईद व बकरीद के दौरान मुख्य गेट से आने और दोनों गेटों से जाने का रास्ता है। एसडीएम विशु राजा ने अधिनस्थों को पूर्व में ईद के त्यौहार के दौरान ईदगाह के पीछले गेट की तरफ बेरीकेडिंग कराने व आने के लिए रास्ता बंद करने के निर्देश दिए जबकि नमाज के बाद नमाजियों के निकलने के लिए रास्ता खोलने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने शासन के दिशा निर्देश अनुसार पर्व मनाने की अपील की गई।

इस दौरान शामली कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी, खुर्शीद अंसारी, असलम, इमरान, अमजद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img