Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

एडीजे ने बैंक अधिकारियों के साथ किया मंथन

  • लोक अदालत की सफलता के लिए बनायी गई रणनीति
  • लोक अदालत में बैंकों की ओर से दी जायेंगी अधिकतम रियायतें

जनवाणी संवाददाता | 

मुजफ्फरनगर: 13 अगस्त को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक संबंधी मामलों को अधिक से अधिक निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एडीजे शक्ति सिंह ने बैंक अधिकारियों के साथ मंथन किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों से आह्वान किया कि वह लोक अदालत में आने वालों को अधिक से अधिक रियायतें दें।

न्यायालय में अपने विश्राम कक्ष में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एडीजे शक्ति सिंह ने कहा कि उपयुक्त मामलों में जहां तक संभव हो सके, वहां ब्याज आदि पर छूट दी जाये। उन्होंने आम जन की सुविधा के लिए जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त शाखा प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि 19 जुलाई, 28 जुलाई, 2 अगस्त, 6 अगस्त व 11 अगस्त की शाम चार बजे से पांच बजे के मध्य प्री ट्रायल बैठकों के माध्यम से ब्रांच स्तर पर लोक अदालत में अपना प्रकरण लगवाने के इच्छुक व्यक्तियों से संवाद स्थापित किया जाये।

उनके द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि लोक अदालत में सभी बैंकों के स्टाॅल जनपद न्यायालय परिसर में लगाये जायेंगे, जिसमें सभी शाखा प्रबन्धक उपस्थित रहेंगे, जिससे एक ही प्रांगण में समस्त बैंक मामलों का निस्तारण हो सकेगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त बैंक अधिकारियों से आह्वान किया कि लोक अदालत के लिए सभी बैंक अपने स्तर से भी अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। बैठक में एलडीएम बीएस तोमर, बैंकों के प्रबन्धक व जिला कोर्डिनेटर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img