चेयरमैन से मोहल्लेवासियों की हुई तीखी नोकझोंक
जनवाणी संवाददाता |
शामली: कस्बा बनत में होलिका की भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण कराए जाने को लेकर विरोध बढता जा रहा है। मोहल्लेवासियों ने हंगामा करते हुए चेयरमैन का घेराव किया और उनकी चेयरमैन से तीखी नोकझोंक भी हुई।
शामली जनपद के के कस्बा बनत में नगर पंचायत से मोहल्ला हकीकतनगर में पानी की टंकी का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव पास किया गया था।
हाल में टंकी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जिसको लेकर मोहल्लेवासी लगातार विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर मोहल्लेवासियों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे चयरमैन राजीव का भी मोहल्लेवासियों ने घेराव करते हुए हंगामा किया। चेयरमैन और मोहल्लेवासियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि यह भी भूमि होलिका दहन की भूमि हैं इसलिए हम यहां पानी की टंकी निर्माण नहीं चाहते।

