- पथाई मूल्य की मांग को भट्ठा मजदूरों ने सौंपा पत्र
जनवाणी संवाददाता |
शामली: ईंट भट्ठा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश ने भट्ठा मालिकान से नया निर्धारित ईंट पथाई मूल्य दिलाए जाने की मांग करते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
शुक्रवार को यूनियन के पदाधिकारी बाबूराम कामरेड के नेतृत्व में भट्ठा मजदूरों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को सौंपे पत्र में बताया कि निर्धारित ईंट पथाई का मूल्य 605 रुपये है। लेकिन भट्ठा मालिक मनमाने तरीके से हिसाब कर रहे हैं। गारा बनाने का पैसा भी काटा जा रहा है।
जबकि न्यायालय ने सभी ईंट पथाई का रेट 605 रुपये प्रति हजार खोला है। लेकिन भट्ठा मालिक ईंट पथाई का सही मूल्य नहीं दे रहे हैं। पूर्व में भी भट्ठा मालिकान के खिलाफ इस तरफ की शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र दिए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। श्रमिको ने ईंट पथाई की मजदूरी 605 रुपये प्रति हजार दिलाए जाने की मांग की है। वहीं यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।
इस मौके पर देवीदास, रामकली, रामेश्वर, अशोक, रामभूल, प्रदीप, उमेश, अमरजीत, महिपाल, मनोज, रमेश, पाल्लू, संजय, भरतवीर, नीरज आदि मौजूद रहे।

