Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी खबरें 16 जुलाई 2022


01.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का आज किया उद्घाटन। बोले, योगी आदित्यनाथ ने बदल दी उत्तर प्रदेश की तस्वीर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम मोदी कहा कि पहले यूपी की कनेक्टिविटी और कानून व्यवस्था बहुत खराब थी, लेकिन योगी जी ने यूपी की तस्वीर बदल दी। प्रधानमंत्री मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है। ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है।

01 PM MODI


02.. एसआईटी रिपोर्ट का दावा- गुजरात सरकार को अस्थिर करने के लिए तीस्ता सीतलवाड़ को मिला था कांग्रेस से फंड!। राजनीतिक मंशा से रची गई थी बड़ी साजिश!।

गुजरात सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल ने शुक्रवार को दावा किया है कि सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को 2002 में गुजरात सरकार को अस्थिर करने के लिए कांग्रेस पार्टी से फंड मिला था। एसआईटी ने कहा कि तीस्ता सीतलवाड़ 2002 में गोधरा की घटना के तुरंत बाद गुजरात सरकार को अस्थिर करने के लिए एक बड़ी साजिश रच रहीं थीं। यही नहीं इसके लिए उन्हें प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल के एक बड़े नेता से वित्तीय सहायता भी मिली थी।

02 TISTA SITALWAD 2


03.. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी पर लगाया बड़ा आरोप। बोले, सोनिया गांधी ने अपनी तिजोरी से तीस्ता सीतलवाड़ को दिए थे पैसे।

गुजरात सरकार द्वारा गठित एसआईटी की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासों के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि तीस्ता सीतलवाड़ ने गुजरात सरकार को गिराने और नरेंद्र मोदी को फंसाने के लिए जो कुछ भी किया, वह कांग्रेस पार्टी के इशारे पर किया गया था। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा तीस्ता को करीब 30 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।

03 SAMBIT PATRA

 


04.. कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर किया पलटवार। बोले जयराम रमेश भाजपा दिवंगत नेताओं पर लगा रही अनर्गल आरोप।

कांग्रेस पार्टी ने दिवंगत नेता अहमद पटेल पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने कहा है कि जांच एजेंसी की तरफ से अहमद पटेल के खिलाफ आरोप लगाना प्रधानमंत्री की ही व्यवस्थित रणनीति का हिस्सा है, ताकि वे खुद को उस दौर में हुए सांप्रदायिक कत्लेआम की जिम्मेदारी से दोषमुक्त साबित कर सकें।

04 JAIRAM RAMESH

 


05.. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन में खड़ी होगी आम आदमी पार्टी। सांसद संजय सिंह ने किया बड़ा ऐलान।

देश के अगले राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होगी और 21 जुलाई को नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। शनिवार को सांसद संजय सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी।

05 SANJAY SINGH


06.. संसद में अब पर्चे और तख्तियों पर भी लगी रोक। वाम नेता बोले- विफल होगी लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश।

18 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के भी हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। पहले असंसदीय शब्दों की नई सूची, फिर संसद परिसर में धरने प्रदर्शन पर रोक और अब लोकसभा में पर्चे, पोस्टर व तख्तियों पर पाबंदी का फरमान जारी हुआ है। इसे लेकर विपक्षी नेता बुरी तरह भड़क गए हैं। माकपा नेता सीताराम येचुरी ने इसकी आलोचना करते हुए तंज कसा है कि ‘विश्वगुरु का एक और काम, धरना मना है।’

06 SANSAD


07.. न्यूज पोर्टल्स को भी अब कराना होगा रजिस्ट्रेशन। केंद्र सरकार लाएगी विधेयक, खत्म होगा 155 साल पुराना कानून।

डिजिटल मीडिया को अखबार के बराबर मानने के लिए केंद्र सरकार एक बिल लेकर आ रही है। इस बिल को कानूनी मान्यता मिलने के बाद न्यूज पोर्टल को भी अखबारों की तरह पंजीकरण कराना आवश्यक हो जाएगा। अभी तक यह नियम सिर्फ समाचार पत्रों पर ही लागू है। दरअसल, केंद्र सरकार 155 साल पुराने प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ बुक्स एक्ट को खत्म करने जा रही है। इसके स्थान पर ‘प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियोडिकल बिल’ लाया जाएगा। यह बिल समाचार पत्रों के लिए नई व आसान पंजीकरण व्यवस्था होगी, इसके तहत डिजिटल मीडिया को भी लाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार मानसून सत्र के दौरान ही इस बिल को पेश कर सकती है।

07 PRESS


08.. अदालतों में क्षेत्रीय व स्थानीय भाषाओं को दें बढ़ावा। रिजिजू बोले- मानसून सत्र में 71 कानून होंगे निरस्त।

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को कहा है कि निचली अदालतों और हाईकोर्टों में क्षेत्रीय और स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मातृभाषा को अंग्रेजी से कम नहीं मानना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि संसद के मानसून सत्र में 71 कानून निरस्त किए जाएंगे।

08 KIRAN RIJJOO


09.. मंकीपॉक्स की पुष्टि ने बढ़ाई केंद्र सरकार की टेंशन। अलर्ट पर कई राज्य सरकारें, केंद्र सरकार की टीम पहुंची केरल।

केरल में मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि होने के बाद केंद्र सरकार की टेंशन बढ़ गई है। केंद्र ने कई राज्यों को चिट्ठी लिखकर अलर्ट रहने के लिए कहा है। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तैयार गाइडलाइन को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केरल के कोल्लम जिले में मंकीपॉक्स की पुष्टि के मद्देनजर एक मल्टी डिसिप्लिनरी टीम को केरल भेजा है। ये टीम राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगी।

09 KERAL


10.. कोरोना ने बढ़ाई सरकार की चिंता, सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 40 हजार के पार। 56 लोगों की गई जान।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 40 हजार 760 हो गई है। इस दौरान 56 मरीजों की जान भी चली गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया के तमाम देशों से मास्क पहनना फिर से अनिवार्य करने की गुजारिश की है।

10 CORONA


11.. दिल्ली में हुआ सुहाना मौसम, हल्की फुहारों से भीगे कई इलाके। मौसम विभाग ने मध्यम से तेज बारिश की जताई संभावना।

दिल्ली एनसीआर में शनिवार सुबह से मंडरा रहे बादल दोपहर होते होते बरस पड़े। कई इलाकों में बारिश की हल्की फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, कई क्षेत्रों में अब भी काले और घने बादल हैं। उधर, मौसम विभाग ने मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है।


12.. पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर और वरिष्ठ अकाली नेता निर्मल सिंह काहलों का निधन। लंबे समय से थे बीमार, रविवार को होगा अंतिम संस्कार।

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर अकाली नेता और पूर्व विधानसभा स्पीकर निर्मल सिंह काहलों का शनिवार को देहांत हो गया। काहलों कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार-शनिवार की रात करीब दो बजे काहलों ने अंतिम सांस ली। शिरोमणि अकाली दल बादल की सरकार में वह दो बार कैबिनेट मंत्री और एक बार पंजाब विधानसभा के स्पीकर रहे। काहलों के बेटे रवि करण सिंह काहलों ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार रविवार को गांव दादूजोद में होगा।

12 PUNJAB


13.. पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित। मेरठ पुलिस ने संपत्ति कुर्की के बाद की बड़ी कार्रवाई।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटे इमरान और फिरोज उर्फ भूरा पर एसएसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। बुधवार को याकूब कुरैशी के घर और फैक्टरी समेत 125 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

13 MEERUT 1


14.. दिन निकलते ही मेरठ पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़। दो बदमाश हुए घायल, दो साथी हुए फरार।

मेरठ जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र में आज शनिवार की सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी जिससे वे घायल हो गए हैं। जबकि उनके दो साथी फरार होने में कामयाब रहे। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक 32 बोर की पिस्टल, 8 मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है।

14 MEERUT


15.. हरेला पर्व पर पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। पर्यावरण संरक्षण को संस्कृति से जोड़ने वाले हरेला पर्व की दी शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरेला पर्व के अवसर पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के निकट वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधा रोपण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों पर्यावरण संरक्षण को संस्कृति से जोड़ने वाले पारंपरिक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी।

15 PUSHKAR SINGH DHAMI


16.. लुलु मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे हिंदू संगठन के लोग। लखनऊ पुलिस से हुई झड़प, हिरासत में लिए गए।

लखनऊ में नए खुले लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद हर रोज कोई न कोई हंगामा हो रहा है। शनिवार को खुद को हिंदू संगठन से जुड़ा बताने वाले आदित्य मिश्रा और उसके समर्थक हाथों में झंडे और बैनर लेकर मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंच गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई। जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

16 LUCKNOW


17.. लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीख में फिर हुआ बदलाव। अब 31 जुलाई को होगी परीक्षा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूपीएससी ने लेखपाल भर्ती परीक्षा की तिथि में फिर परिवर्तन किया है। 24 जुलाई को प्रस्तावित लेखपाल भर्ती परीक्षा अब 31 जुलाई को होगी। इससे पहले लेखपाल भर्ती परीक्षा 19 जून को कराई जानी थी।

17 UPSC


18.. देहरादून के डीएम और एसएसपी का हुआ तबादला। सोनिका होंगी नई जिलाधिकारी, दलीप कुंवर बने नए कप्तान।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डीएम और एसएसपी एक साथ बदल दिये गए हैं। दलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है तो वहीं, जन्मेजय खंडूड़ी को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय देहरादून भेज दिया गया है। संयुक्त सचिव सोनिका देहरादून की जिलाधिकारी होंगी।

18 DM SSP


19.. निलंबित आईएएस राम बिलास यादव की बढ़ी मुश्किलें। लखनऊ समेत चार जगहों पर पर विजिलेंस का छापा, खुल सकते हैं कई राज।

निलंबित आईएएस राम विलास यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जांच कमेटी को गुमराह करने का बड़ा खामियाजा राम विलास यादव को भुगतना पड़ सकता है। शनिवार को यादव के कई ठिकानों के साथ देहरादून के सरकारी आवास में भी विजिलेंस ने छापेमारी की। उधर देहरादून के सरकारी आवास में विजिलेंस को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। जिनको सील करने की कार्रवाई की जा रही है। माना जा रहा है कि इन दस्तावेजों से यादव के कई कारनामों के राज खुल सकते हैं।

19 YADAV RAMBILAS


20.. वेस्ट यूपी में गर्मी और उमस के बीच अचानक बदला मौसम। कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी, बारिश होने के मिले संकेत।

वेस्ट यूपी में उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। उमस लगातार बढ़ रही है। शनिवार का दिन भी गर्मी से शुरू हुआ। हालांकि दोपहर के समय अचानक मौसम बदल गया और आसमान पर बादल छा गए। इससे मेरठ समेत कई जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान पर काले बादल छाने के कारण मौसम लोगों को धूप से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 18 से 22 जुलाई के बीच में अच्छी बारिश हो सकती है।

20 WEST UP

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

एआई पर बदला सैम ऑल्टमैन का नजरिया, बोले- इंसानों की जगह लेना आसान नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन...
spot_imgspot_img