जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के प्रांतीय अधिवेशन बालकिशन भवन परिक्रमा मार्ग जतीपुरा गोबर्धन मथुरा में पहुचे धामपुर से राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के नगर अध्यक्ष संयम जैन द्वारा की जा रही गौ सेवा को देखते हुए महाराजा दिलीप गौ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
समिति के मथुरा जिला प्रभारी ने संयम जैन को गौ सेवा में लग्न देखते हुए एक राधा किशन की तस्वीर पुरस्कार के रूप में भेट की और संयम जैन की लंबी आयु की कामना की।मथुरा अधिवेशन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश व अलग अलग जगह के गौ सेवकोंं ने भाग लिया।
राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्यामचार्य जी महाराज, अयोध्या हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी बजरंगी दास जी महाराज, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, अतुल पाल आदि सहित सैकड़ो गौ सेवकोंं ने भाग लिया।

