जनवाणी संवाददाता |
रायपुर सादात: तकिया वाली मस्जिद के पास अशरफ सी सोनिया का घर है। सोमवार की सुबह उसकी पुत्रवधू इमराना वाइफ आफ नवाजिश अपने बच्चे के लिए गैस सिलेंडर जलाकर दूध गर्म करने लगी जैसे ही चूल्हे में लेटर लगाया आग रेगुलेटर तक पहुंच गई। वह संभल पाती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए। सिलेंडर पर बोरी और कपड़ा डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन अग्नि पूरे घर में फैल जाने के कारण पूरे घर में रखे सामान में आग लग गई। पंखे पर जलगए अलमारी में रखे 50 हजार नकद जल गए। दो मोबाइल जल गए डबल बेड, गद्दे कपड़े, सब कुछ जलकर राख हो गया। अशरफ ने बताया बच्चे दिल्ली रहते हैं। ईद के मौके पर घर आए हुए थे। गैस सिलेंडर 2020 में भरवाया था।

