जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: किसान इंटर कॉलेज मंडावली के सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार के पुत्र तनिष्क राजपूत ने सेंट मैरी स्कूल बिजनौर में अध्ययन करते हुए आईसीएसई बोर्ड से हाई स्कूल परीक्षा 97 प्रतिशत अंकों के साथ पास करके विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया और माता-पिता का नाम रोशन किया।
किसान इंटर कॉलेज मंडावली बिजनौर की प्रधानाचार्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सर्वेश कुमार को बधाई दी और तनिष्क राजपूत के उज्जवल भविष्य की कामना की।

