Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

बिहार में आईबी का अलर्ट: पीएफआई ने आठ जिलों में रची बहुत बड़ी साजिश!

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने बिहार पुलिस मुख्यालय को अलर्ट जारी किया है। आईबी ने अपनी खुफिया रिपोर्ट के जरिए पटना पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि शुक्रवार की नमाज के बाद कानून व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश रची जा सकती है। खासकर आईबी ने उत्तर बिहार के आठ जिलों को सतर्क रहने के लिए कहा है। अलर्ट में कहा गया है कि कट्टरपंथी विचारधारा वाले समूह किसी विशेष आयोजनों में हुजूम का हिस्सा बनकर शामिल हो सकते हैं और लोगों को अशांति फैलाने के लिए भड़का सकते हैं।

बिहार के इन जिलों में तनाव फैलाने की साजिश

आईबी के इस अलर्ट में कहा गया है कि उत्तर बिहार के खासकर अररिया, किशनगंज पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत अन्य जिलों में तनाव फैलाने के लिए पीएफआई समेत कई कट्टरपंथी संगठन साजिश रच रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आईबी की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दंगा भड़काने के लिए नुपूर शर्मा के बयान को भी आधार बनाया जा सकता है।

अग्निवीर परीक्षा को लेकर भी पटना पुलिस सतर्क

जानकारी के मुताबिक 24 जुलाई से अग्निवीर की परीक्षा शुरू हो रही है। पुलिस मुख्यालय ने सभी परीक्षा केंद्रों पर चौकसी बरतने को लेकर निर्देश दिया है। कुछ जगहों पर हंगामे के आसार को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

NIA ने पटना टेरर मामले में दर्ज किया मामला

बिहार की राजधानी पटना स्थित फुलवारी शरीफ टेरर मामले की जांच की मंजूरी मिलते ही एनआईए की टीम एक्शन में आ गई है। एनआईए(NIA) ने शुक्रवार देर रात इस मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि एनआईए ने शुक्रवार रात गृह मंत्रालय (एमएचए) के काउंटर टेररिज्म एंड काउंटर रेडिकलाइजेशन डिवीजन द्वारा जारी 22 जुलाई के आदेश के बाद यह कदम उठाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img