Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

धमकी मिलने से परेशान हुए ‘विक्की कौशल’ और ‘कटरीना कैफ’ ने कराई शिकायत दर्ज!

  • सोशल मीडिया पर काफी दिनों से मिल रही है ‘विक्की कौशल’ और ‘कटरीना कैफ’ को जान से मारने की धमकी 
  • ‘सलमान खान’ के बाद अब उनकी एक्स ‘कटरीना कैफ’ और उनके पति ‘विक्की कौशल’ को भी मिली धमकियां, कराई यूजर के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज 

डिजिटल फीचर डेस्क |

‘सलमान खान’ के बाद अब ‘विक्की कौशल’ और ‘कटरीना कैफ’ को जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।  इस खबर में बी-टाउन में सबको हैरान कर दिया है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। सलमान खान के पिता सलीम खान को एक पत्र मिला था, जिसमें धमकी लिखी हुई थी।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ को बॉलीवुड को सबसे क्यूट कपल माना जाता है। दोनों अपनी शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए है। अभी हाल ही में खबर आई है की विक्की कौशल और कटरीना कैफ पर किसी ने सोशल मीडिया पर जान से मारने के धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शख्स लंबे समय से विक्की कौशल और कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था। विक्की कौशल ने इस शख्स को कई बार सामझाने की भी कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना। आखिरकार विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने उस शख्स के खिलाफ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है।

04 30

धमकी मिलने के बाद से कटरीना कैफ और विक्की कौशल की सिक्योरिटी और भी बढ़ा दी गयी है। जहाँ बॉलीवुड का ये कपल परेशान है वहीँ उनके फैंस भी उन दोनों के लिए बेहद परेशान है।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img