जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में हुई प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी ग्रामीण राम अर्ज ने बताया कि 19 जुलाई को चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर ककराला निवासी 27 वर्षीय कुमकुम पत्नी सुनील का शव गांव के पास जगदीश के खेत से बरामद हुआ था।
उसके गले में उसी के चुनरी से फंदा लगा हुआ था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अंशुल, छोटू, कंचन, दीपक, राजू व अनिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। विवेचना में प्रकाश में आए विशाल पुत्र मुकेश, छोटू पुत्र उदय राज, अमित पुत्र राजेंद्र, कोशिंदर पुत्र रामअवतार निवासीगण ग्राम भगवंतपुर ककराला को पुलिस ने सोमवार को ग्राम तहरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर खेत से पानी की बोतल व अमित का मोबाइल जिसमे मृतका कुमकुम के फोटो थे बरामद कर लिया।

