जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री रीतु चौधरी उपजिलाधिकारी तथा विशिष्ठ अतिथि स्नेह चौधरी रही। समारोह का संचालन तनु राजपूत ने किया।
समारोह में महिलाओं द्वारा गेम, डांस, आदि कार्यक्रम धूम धाम से आयोजित किए गए। कार्यक्रम में गेम विजेता को पुरस्कार दिए गए। समारोह में पर्ची डाल कर दो तीज क्वीन का चयन किया गया, जिसमे रीतु चौधरी तथा तनु राजपूत तीज क्वीन बनी। दोनों को ताज पहनाया गया।
इसके साथ ही सबसे सुंदर ड्रेस का खिताब प्रीतिका राठी व डांस का खिताब अनामिका गुप्ता को मिला। समारोह में मुख्य अतिथि सुश्री रीतु चौधरी व विशिष्ठ अतिथि को प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

