जनवाणी संवाददाता |
जलीलपुर: सोमवार को ग्राम बमनोला स्थित गौशाला पहुंचे बीडीओ सतीश कुमार पशु चिकित्सक मुनेन्द्र कुमार व ब्लाक प्रमुख कुंतेश देवी व विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षक मंजू चौधरी ने सीता काटकर गौशाला का उद्घाटन किया। बीडीओ सतीश कुमार ने बताया कि 22 बीघा क्षेत्र फल में फैली गौशाला में करीब सौ से 125 गायों को रखा जा सकता हैं।
गौशाला में तीन सेड व चूर तथा पानी की होज बनी हैं। यहां पर आसपास के तीन गांव की गायों को ही रखा जा सकता है, यदि कोई गाय बाहर से किसान लेकर आता है तो उसके साथ उसे भूसा भी लाना होगा।

