Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार में आठ छात्र और एक शिक्षक कोरोना संक्रमित मिला

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: उत्तराखंड के टिहरी में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार के आठ छात्र और एक शिक्षक कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना संक्रमित छात्रों व शिक्षक को छात्रावास के अलग कमरों में आइसोलेट किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डां जगदीश जोशी, चिकित्सा अधीक्षक श्रीदेव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय डॉ. अनिल नेगी ने बताया कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से अध्ययनरत छात्रों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर विभाग ने विद्यालय में 24 जुलाई को 190 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया था।

जिसमें से आठ छात्र और एक शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित बच्चों व शिक्षक को विद्यालय के हॉस्टल के अलग कमरों में रखा गया है। उनकी मॉनीटरिंग की जा रही है। संक्रमित लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। विभाग द्वारा यह भी देखा जा रहा है कि यह संक्रमण किसी बाहर से आए व्यक्ति द्वारा तो नहीं हुआ। प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर में कोरोना संक्रमण गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img