Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

यूपी विधान परिषद की आठ सीटों पर चर्चा, सीएम आवास पर बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी विधान परिषद की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर गुरुवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक की जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री और संगठन महामंत्री सुनील बंसल, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व कई बड़े पदाधिकारी शामिल हैं।

बैठक में विधान परिषद की कुल आठ सीटों के उम्मीदवारों पर चर्चा हो रही है। इन आठ सीटों में से दो पर उपचुनाव होना है जबकि छह सीटों पर प्रत्याशियों को मनोनीत किया जाएगा।

इसके पहले बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जल्द ही पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

स्वतंत्र देव का कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हो गया था। हालांकि, नए अध्यक्ष की घोषणा होने तक वह अध्यक्ष पद के सारे कार्य करते रहेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img