- बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बाइपास पर पलटी गाड़ी
- ऊन क्षेत्र के विद्यालयों में निरीक्षण कर लौट रहे थे बीएसए
जनवाणी संवाददाता |
शामली: गुरुवार को बीएसए राहुल मिश्रा और जिला समन्वयक अमित कुमार के साथ ऊन तहसील क्षेत्र के विद्यालयों के निरीक्षण के लिए गए थे। शाम के समय बीएसए वहां से लौट रहे थे। बताते हैं कि जब वह मेरठ-करनाल हाइवे से टपराना-बधैव नवनिर्मित बाइपास पर गांव बधैव के पास पहुंचे तो अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में चालक अरविंद कुमार कार से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में बीएसए राहुल मिश्रा और जिला समन्वयक अमित कुमार घायल हो गए जबकि चालक अरविंद बाल-बाल बच गए। चालक अरविंद ने अधिकारियों और एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायल बीएसए और जिला समन्वयक को में ले जाया गया। बीएसए राहुल मिश्रा को भर्ती कर लिया गया जबकि जिला समन्वयक अमित कुमार के हाथ में फ्रेक्चर आया है।
सूचना पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। बीएसए राहुल मिश्रा की हालत सामान्य बताई गई है। बताते हैं कि हादसे में बीएसए की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।

