- राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सरकार के 100 दिन की गिनाई उपलब्धियां
- आरोप: सपा राज में गुंडों को मिलता था संरक्षण
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा क योगी राज में जनता सुरक्षित है। योगी राज में जनता में अमन, गुंडों का दमन और उत्तर प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री का नमन। उन्होंने आरोप लगाये कि सपा सरकार में गुुंडों को सरकार का संरक्षण मिलता था।

