Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का बड़ा बयान, मोदी की होंगे 2024 पीएम चेहरा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार में भाजपा-जदयू के बीच चल रही जुबानी जंग और तरह-तरह की अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 2024 का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, वह फिर से देश के प्रधानमंत्री होंगे। हमने बिहार में 2024 के साथ-साथ 2025 में एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि भाजपा के सात मोर्चों की संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की समापन बैठक रविवार को पटना में हुई। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। अमित शाह ने बैठक को संबोधित भी किया।

ज्ञान भवन के अटल परिसर में शाह के संबोधन के बारे में बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि 2024 में फिर नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। अमित शाह ने साफ कर दिया है। भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा सीटें 2024 के लोकसभा में जीतेगी। इसके साथ ही 2025 तक नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। भाजपा बिहार का विधानसभा चुनाव भी जदयू के साथ ही लड़ेगी। यह साथ विधानसभा के साथ लोकसभा में भी जारी रहेगा।

बताया जा रहा है कि अमित शाह ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार मोदी सरकार में गरीबों, पिछड़ों और वंचित समाज को आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है। हमारी सरकार में हर समाज के मंत्री हैं। इसमें पिछड़ा, अति पिछड़ा, आदिवासी और दलित समाज के मंत्री भी शामिल हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि शाह ने कार्यकर्ताओं से अमृत महोत्सव (स्वतंत्रता के 75 वर्ष) के मद्देनजर देशभक्ति की भावना फैलाने के लिए 9 से 12 अगस्त तक चार दिन समर्पित करने को कहा। सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कहा गया है कि वे 2024 के चुनावों की तैयारी शुरू कर दें और पीएम मोदी की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी सुनिश्चित करें। उन्हें पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया गया है।

सिंह ने यह भी कहा कि केरल, तमिलनाडु, मिजोरम और मेघालय जैसे दूर-दराज के राज्यों सहित देश भर से 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन धर्म में विश्वास करती है। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद (यू) के साथ गठबंधन में आम चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक हैं।

समारोह के बाद पार्टी के बिहार मुख्यालय में विचार-मंथन सत्र हुआ, जहां शाह और नड्डा ने संसद और विधायिका के सदस्यों सहित राज्य के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img