Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

आज सेंसेक्स 200 अंकों तक उछला, निफ्टी 17200 के पार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक का उछल दिखा है, सोमवार को सेंसेक्स 253 अंक ऊपर चढ़कर 57,823 के स्तर पर खुला। निफ्टी भी 17200 के लेवल को पार कर गया है। फिलहाल निफ्टी 17235 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले, अगस्त महीने के पहले कारोबारी दिन सोमवार को वैश्विक बाजारों से घरेलू बाजारों को अच्छे संकेत मिले।

अमेरिका के बाजारों में लगातार तीसरे दिन मजबूती का माहौल दिखा। डाओ जोंस 315 अंक तक ऊपर उछलकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ। Nasdaq में भी 1.9% की बढ़िया तेजी गई।

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में ऑटो और फार्मा सेक्टर के शेयर मजबूत प्रदर्शन करते दिख रहे हैं जबकि एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों मे कमजोरी दिख रही है। वहीं नजारा टेक के शेयरों में 11% जबकि पेटीएम के शेयरों में 5% की मजबूती देखने को मिली है।

यूरोपीय बाजारों भी एक से डेढ़ की फीसदी की तेजी देखी गई। एशियाई बाजारों में SGX निफ्टी करीब 50 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल के भाव 104 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का का भाव बढ़कर 1770 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बात करें उन्होंने पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को नकद में 1046 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं दूसरी ओर, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने शुक्रवार को नकद में एक करोड़ रुपए की बिकवाली की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img