जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम/जिला निर्वाचन उमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की बुनियाद संविधान पर आधारित है और संविधान को शक्ति लोकतंत्र से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची जितनी स्वास्थ्य, स्वच्छ और शुद्ध होगी उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेर्शों के अनुपालन में मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए उस को आधार से लिंक किया जा रहा है।
उन्होंने उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जनसामान्य से निर्वाचक नामावली को स्वस्थ एवं स्वच्छ रूप में तैयार किये जाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

