- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों के खिलाफ चलाया अभियान
जनवाणी संवाददाता |
परतापुर: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए एनएचएआई ने मेरठ व गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता की। जिसके बाद एक्सप्रेस-वे पर पूर्णरूप से प्रतिबंधित वाहनों की आवाजाही रोकने को मेरठ पुलिस ने शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक दोपहिया, तिपहिया वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसके बाद एक्सप्रेस-वे पर हड़कंप मच गया।

काफी वाहन चालकों को वापस कर दिया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 35 वाहनों के चालान किए। टैÑफिक पुलिस के टीएसआई निमेश कुमार शुक्रवार सवेरे टीम के साथ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे स्थित काशी टोल प्लाजा पहुंचे और पॉथ इंडिया के सीनियर मैनेजर रविंद्र कुमार व कैलाश के साथ मिलकर प्रतिबंधित दोपहिया व तिपहिया वाहनों के चालान काटे, कुछ को हिदायत देकर वापस कर दिया। टीएसआई ने लोगों को बताया कि एक्सप्रेस-वे पर आए तो 20 हजार रुपये का चालान कटेगा। बताया कि यह अभियान रोजाना चलेगा। इस दौरान प्रतिबंधित वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

