Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

सैक्स स्कैंडल में महिला के खिलाफ फिर मुकदमा

  • शातिर महिला ने नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों को ठगा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक महिला पैसों के लिये किस हद तक गिर सकती है, इसका जीता जागता उदाहरण पराग डेयरी के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ हुआ। महिला ने नौकरी लगवाने के नाम पर बुजुर्ग को अपने घर बुलाया और नशीला पदार्थ पिला कर एक महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर साढ़े तीन लाख रुपये हड़प लिये। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने पल्लवपुरम थाने में तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

23 9

भावनपुर के गेसुपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह चौहान ने पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 10 दिन पहले उनके फोन पर एक महिला ने अपना नाम अंजली बताते हुए कहा कि मुझे पराग डेयरी में नौकरी के सिलसिले में बात करनी है। महिला के बार बार फोन करने के कारण उसके बताये ओक टावर अंसल टाउन चला गया। उस वक्त दो महिलाएं मौजूद थी जिनको वो बहन और नौकरानी बता रही थी।

महिला ने मुझे पीने के लिये पानी दिया। पानी पीते ही चक्कर आने लगा। 10 मिनट जब होश आया तो मेरे शरीर में कपड़े नहीं थे और पास में एक महिला नग्न लेटी हुई थी। अचानक चार पांच युवक घुसे और वीडियो बनाने लगे और मारपीट कर साढ़े तीन लाख रुपये मांगने लगे। सैक्स स्कैंडल चलाने वाली महिला स्वाति, उसके पति रचित राठी, राधिका और तीसरी महिला नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस पर किया गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

परतापुर: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे स्थित काशी टोल प्लाजा पर पाथ इंडिया द्वारा टोल मांगने पर दिल्ली की और से आ रही आई-20 गाडी सवार युवकों ने टोल पर दबंगई दिखाते हुए गाली-गलौज की थी और लात मारकर बैरियर तोड़ दिया था। कार में घाट गांव के पूर्व प्रधान संजय भी थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दबंगों की पहचान की।

जिसके तहत मंगलवार को एसआई हरीश रोतेला पुलिस टीम के साथ बागपत रोड स्थित नांगल गांव पहुंचे और आरोपी के घर जैसे ही दबिश देने पहुंचे तो आरोपी नरेंद्र प्रजापति उर्फ टीटू ने काले रंग की स्कार्पियो पुलिस टीम पर चढ़ाते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसको पकड़ लिया और थाने लाकर चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img