Sunday, August 9, 2026
- Advertisement -

Maharashta News: बारामती में फिर हादसे का शिकार हुआ प्रशिक्षण विमान, सभी सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती हवाई पट्टी के पास रविवार को एक निजी कंपनी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई। सात महीने पहले अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई थी मौत

बारामती में यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब करीब सात महीने पहले इसी इलाके में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।

28 जनवरी को बारामती हवाईअड्डे के पास लियरजेट 45 विमान दूसरी बार लैंडिंग का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में अजित पवार के अलावा उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, सहायक और दो कॉकपिट क्रू सदस्य सवार थे। हादसे में पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शांभवी पाठक समेत सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी।

इस हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) कर रहा है। बताया गया है कि जांच एजेंसी अगले साल जनवरी तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप सकती है।

मई में भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था प्रशिक्षण विमान

बारामती में इससे पहले 13 मई को भी एक निजी कंपनी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस हादसे में विमान में केवल प्रशिक्षु पायलट सवार था, जो दुर्घटना के बाद सुरक्षित बच गया था। घटना बारामती हवाई पट्टी से सटे गोजुबावी गांव के पास हुई थी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग से ठीक पहले विमान का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया था। इसके बाद विमान जमीन से जा टकराया। एक अधिकारी ने उस समय चश्मदीदों के हवाले से बताया था कि विमान काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था और इसी दौरान उसमें तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई थी।

लगातार हो रही विमान दुर्घटनाओं के बाद बारामती हवाई पट्टी और उसके आसपास उड़ान संचालन को लेकर सुरक्षा संबंधी सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि, रविवार को हुए ताजा हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here