Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें 10 अगस्त देखें वीडियो


01– नीतीश कुमार आठवीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री। तेजस्वी यादव ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ।

बिहार में नीतीश कुमार ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई है। तो वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर छुए।

01 BIHAR


02– कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा। दिल्ली के एम्स में कराया गया भर्ती।

कॉमेडियन नेता राजू श्रीवास्तव बुधवार को जिम में वर्कआउट करने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। उनके भाई ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।

02 RAJU SHRIVASTAV


03– उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता सदन बने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। स्वतंत्र देव सिंह ने दिया था इस्तीफा।

उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कद बढ़ाया गया है। बुधवार को उन्हें विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है। इस घोषणा से कुछ देर पहले ही जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नेता सदन के पद से इस्तीफा दे दिया था।

03 KESHAV PRASAD


04– जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम। पुलवामा में 25-30 किलोग्राम आईईडी बरामद।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने शहर में सर्कुलर रोड पर तहाब क्रॉसिंग के पास 25-30 किग्रा आईडीडी बरामद कर लिया। फ़िलहाल आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है।

04 JAMMU


05– कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को मिली जमानत। एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी किया था समन।

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद एमपी-एमएलए कोर्ट गोरखपुर ने जमानत दे दी है। बता दें कि संजय निषाद के खिलाफ कोर्ट ने समन जारी कर शाहपुर पुलिस को आदेश दिया था कि संजय निषाद को गिरफ्तार कर बुधवार यानि 10 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाए। हालांकि उन्हें इस मामले में अब जमानत मिल गई है।

05 SANJAYA NISHAD


06– सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर किया हमला। बोले, 2024 में हम रहें या न रहें, 2014 वाले भी नहीं रहेंगे।

शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, 2024 में हम रहें या न रहें, लेकिन 2014 वाले भी नही रहेंगे। उन्होंने यह जरूर कहा कि हम निश्चित तौर पर विपक्ष को मजबूत करेंगे।

06 BIHAR


07– प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरी बार हुईं कोरोना संक्रमित। ट्विटर के माध्यम से दी जानकारी। 

कांग्रेस पार्टी के नेता प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी है।

07 PRIYANKA GANDHI 1


08– कांग्रेस ने बसवराज बोम्मई को बताया ‘कठपुतली मुख्यमंत्री’। कर्नाटक भाजपा ने किया पलटवार।

कर्नाटक में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘कठपुतली मुख्यमंत्री’ करार दिया है। कांग्रेस ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में जाने के लिए भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब दिया है।

08 KARNATAK CM


09– नीतीश कुमार के 8वीं सीएम बनाने पर बोले हरीश रावत। ‘भाजपा में लोग घुटन महसूस करते हैं’। 

बिहार में सत्ता में आए परिवर्तन पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि यह शुभ लक्षण है, लोकतंत्र में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन में रहे लोग अब घुटन महसूस कर रहे हैं और कुछ लोग घुटन से बाहर निकल रहे हैं।

09 HARISH RAWAT


10– बीएस 4 इंजन वाली डीजल कार मालिकों को लगा तगड़ा झटका। 1 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर में नहीं मिलेगी एंट्री।

1 अक्टूबर 2022 से दिल्ली-एनसीआर में बीएस 4 इंजन वाली डीजल कार को एंट्री नहीं मिलेगी। दरअसल, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एक मसौदा तैयार किया है। जिसके अनुसार यदि वायु प्रदूषण का स्तर 450 वायु गुणवत्ता सूचकांक से अधिक होता है तो बीएस 4 इंजन वाली डीजल कारों को दिल्ली-एनसीआर में प्रतिबंधित किया जा सकता है।

10 DELHI NCR


11– संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत की दो टूक। कहा- आतंकवाद के खिलाफ दोहरा रवैया ठीक नहीं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत ने एक बार फिर आतंकवाद का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज ने कहा कि आतंकियों को लिस्टिंग करने के अनुरोध को बिना सफाई दिए लंबित रखने या फिर बाधित करने की प्रवृत्ति को खत्म करना जरूरी है।

11 RUCHIRA KAMBOZ


12– कोवैक्सिन और कोविशील्ड लेने वाले लोग अब लगवा सकते हैं कॉर्बेवैक्स बूस्टर डोज। केंद्र सरकार ने दी मान्यता।

भारत सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि 18 साल से ज्यादा के जो लोग कोवैक्सिन और कोविशील्ड लगवा चुके हैं, अब उनके लिए जैविक ‘ई कॉर्बेवैक्स बूस्टर शॉट’ उपलब्ध है। भारत सरकार ने ई कॉर्बेवैक्स बूस्टर शॉट को मान्यता दे दी है। ऐसे में जो लोग कोवैक्सिन और कोविशील्ड लगवा चुके हैं वो कॉर्बेवैक्स बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।

12 VACCINE


13– नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को अखिलेश यादव ने दी बधाई। बोले, बिहार से ‘बीजेपी भगाओ’ का नारा अच्छी शुरुआत है।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ के नारे वाले दिन बिहार से ‘बीजेपी भगाओ’ का नारा आया है जो कि अच्छी शुरुआत है। उन्होंने कहा था कि अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक पार्टियां और जनता जल्द भाजपा के खिलाफ खड़ी होंगी।

13 AKHILESH YADAV


14– मुंबई इंडियंस की दो नई टीमें हुईं लॉन्च। यूएई और साउथ अफ्रीका लीग में मचाएंगी धमाल। 

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है। यह सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं। मुंबई पिछले यानी 2022 सीजन में सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए आखिरी नंबर पर रही थी। मगर अब फैन्स को उम्मीद है कि अगले यानी सीजन में मुंबई छठी बार खिताब जरूर जीतेगी।

14 CRICKET


15– दिल्ली नगर निगम में 6 हज़ार करोड़ के घोटाले का आरोप। मनीष सिसोदिया ने जांच कराने के लिए एलजी को लिखा पत्र।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली नगर निगम में 6000 करोड़ रुपये के घोटाले के गंभीर आरोप लगाए हैं। सिसोदिया ने घोटाले की सीबीआई जांच की मांग भी की है। उन्होंने उपराज्यपाल को इस संबंध में जांच के लिए पत्र लिखा है।

15 MANISH SISAUDIYA


16– डिप्टी सी एम पद की शपथ लेने के मीडिया से तेजस्वी यादव ने किया बड़ा वादा। बोले, बिहार में एक महीने के अंदर नौकरी और रोज़गार की आएगी बहार।

डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के मीडिया से तेजस्वी यादव ने कहा कि एक महीने के भीतर बिहार में युवाओं को बम्पर नौकरी दी जाएगी और रोज़गार की भरमार होगी। महंगाई पर काबू होगा। तेजस्वी यादव ने कहा आप देखिए आज बिहार में कितनी ख़ुशी छाई है।

16 TEJSVI YADAV


17– सुनील बंसल को भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय महामंत्री। अब ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के बने प्रभारी।

सुनील बंसल को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। अब भाजपा ने सुनील बंसल को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, झारखंड में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश का महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया है।

17 SUNIL BANSAL


18– नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर जारी रहेगी रोक। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली ट्रांसफर की सभी एआईआर। 

भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से आज बड़ी राहत दी है। उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में दर्ज केस को शीर्ष अदालत ने दिल्ली ट्रांसफर कर दिया है।

18 NUPUR SHARMA


19– जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी। एनकाउंटर में मारे गए दो खूंखार आतंकवादी।

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जवानों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अब भी जारी है। फ़िलहाल आतंकियों की पहचान अभी नहीं की गई है।

19 JAMMU


20– आज शेयर बाजार में लाल निशान में बंद हुआ सेंसेक्स। निफ्टी 17500 के ऊपर हुई क्लोज।

शेयर बाजार में आज हल्की बिकवाली के साथ सेंसेक्स और निफ्टी बंद हुए हैं। बाजार में आज सुबह से ही गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 58,817.29 के लेवल पर बंद हुआ है। तो निफ्टी 17,534 के लेवल पर बंद हुआ है।

20 SHARE BAZAR

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img