Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

पुलिस का पहरा, सूना पड़ा घर का आंगन

  • डबल मर्डर से उजड़ गया दारोगा रतन सिंह का आशियाना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डबल मर्डर के बाद स्व. रतन सिंह दारोगा का घर अब सुनसान पड़ा है। सोमवार से पहले जिस घर में रतन सिंह की विधवा पत्नी कौशल चौधरी नाती के साथ टहला करती थी। आज वह वीरान की स्थिति में है। चौखट पर लटका हुआ ताला और पुलिस का पहरा उस खूनी रात की याद ताजा कर देता है। आसपास पसरा सन्नाटा कालोनी के लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। आखिर इस परिवार को किसकी नजर लगी।

मूलरूप से बुलंदशहर निवासी रतन सिंह रिटायर होने से पूर्व थाना मेडिकल की तेजगढ़ी चौकी पर तैनात थे बात सात साल पहले की है। परिवार में पत्नी कौशल चौधरी दो बेटे और दो बेटियां थी। सभी की शादी हो चुकी थी। बड़ा बेटा गौरव बचपन में ही अपनी रिश्तेदारी में चला गया था। वहीं छोटा बेटा नवीन साथ रहता था। चार साल पहले वह भी जी ब्लॉक छोड़कर अपनी पत्नी के साथ अलग मीनाक्षीपुरम जाकर रहने लगा था।

25 11

छोटी बेटी स्रेहा की शादी जागृति विहार 18/5 में संदीप चौधरी के साथ हुई थी। करीब चार साल पहले संदीप की बीमारी से मौत हो चुकी थी। स्रेहा अपनी 12 वर्षीया बेटी तमन्ना उर्फ कुट्टू के साथ अपने माता पिता के साथ रहने लगी थी। उधर, ससुराल में सास सावित्री देवी भी अकेली रह गई थी। पति संदीप की मौत के बाद स्रेहा के माधवपुरम निवासी ईशू से नजदीकी रिश्ते बन गये थे।

स्रेहा ईशू के साथ माधवपुरम में रहने लगी थी, लेकिन उसने अपनी 12 साल की बेटी तमन्ना को अपनी मां कौशल चौधरी के पास छोड़ दिया। स्रेहा कभी अपने माता पिता और कभी अपने दूसरे पति ईशू के साथ रहने लगी थी। उधर रतन सिंह रिटायरमेंट के बाद बीमार रहने लगे थे।

धीरे-धीरे कैंसर की बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया। एक महीना पहले ही रतन सिंह का देहांत हो गया था। अब कौशल चौधरी अकेली अपनी बेटी और नाती के सहारे थी। वह शुगर से पीड़ित थी। हाल ही में सात बीघा जमीन का रुपया और नाती के नाम से एफडी का 20 लाख रुपया घर में क्या आया कि ईशू की नीयत बदल गई। उसने मन ही मन अपनी सौतेली बेटी कुट्टू और सास कौशल चौधरी को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। सात अगस्त की खूनी रात को उसने अपने साथियों के साथ कुट्टू और सास का कत्ल कर दिया।

26 10

आज जी ब्लॉक 13/1 पर ताला लटका है। आसपास में सन्नाटा है। स्रेहा की बेटी कुट्टू और मां अब इस दुनिया में नहीं है। अब स्व. कौशल चौधरी की बेटी स्रेहा क्या इस सूने घर में पायेगी। क्या वह अपनी मां और बेटी के कातिल पति ईशू को माफ कर पायेगी। यह भविष्य के गर्त में है। फिलहाल कालोनी के लोगों की जुबान पर यही चर्चा है। कि आखिर इस घर को क्या हुआ।

शास्त्रीनगर के डबल मर्डर के आरोपी गए जेल

करीब एक करोड़ की लूट के बाद सास और सौतेली बेटी की हत्या के आरोपी दामाद समेत तीन बदमाशों को नौचंदी पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उनको चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अदालत में पेशी के दौरान दामाद समेत तीनों आरोपियों के चेहरे पर शिकन तक नहीं दिख रही थी।

शास्त्रीनगर जी ब्लाक में रहने वाली दारोगा रतन सिंह सिरोही की पत्नी कौशल चौधरी और उनकी धेवती तमन्ना की निर्मम हत्या करने के बाद घर में रखी चालीस लाख रुपये की नगदी और करीब पचास लाख रुपये के जेवर लूट लिये गए थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी दामाद ईशु, रिंकू और विशांत को गिरफ्तार कर लूटी गई नगदी और जेवरात बरामद कर लिये थे।

पुलिस ने मंगलवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में इसका खुलासा किया था। पुलिस आरोपियों को कल अदालत में पेश नहीं कर पाई थी इस कारण बुधवार को तीनों आरोपियों को लेकर अदालत लाई तो लोग डबल मर्डर के आरोपियों को देखने के लिये आ गए। उस वक्त इनके चेहरों पर शिकन तक नहीं थी और मुस्करा कर चल रहे थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, सख्त निगरानी में 24 केंद्रों पर 59 हजार अभ्यर्थी शामिल

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित...

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img