Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

थाने में झूठी शिकायत कर परिवार को किया जा रहा है परेशान

  • एसपी से जांच कराकर लगाई कार्रवाई कराने की गुहार

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: थाना रमाला क्षेत्र के गांव कंडेरा के ग्रामीणों ने गांव छोड़कर गांव बामनौली रह रहे एक परिवार पर आरोप लगाया है कि वह थाना रमाला व दोघट में उनके विरूद्ध झूठे शिकायती पत्र देकर व फर्जी वीडियो वायरल कर उन्हें परेशान कर रहा है।

उनका आरोप है कि आरोपी झगडालू किस्म के लोग हैं और उन्हें झूठे मुकदमें में फंसाने का प्रयास कर रहें हैं। उन्होंने इस संबंध में बुधवार को एसपी को एक शिकायती पत्र दिया और अपने स्तर से पूरे प्रकरण की जांच कराकर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।

थाना दोघट क्षेत्र निवासी चंद्रावती पत्नी सेवाराम ने गत 24 सितम्बर को एसपी कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र दिया था। उसने बताया था कि वह मूल रूप से गांव कंडेरा के निवासी हैं । उसने कंड़ेरा के एक परिवार पर गांव से निकालने तथा जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था।

शुक्रवार को कंडेरा का पीड़ित परिवार अन्य ग्रामीणों के साथ एसपी आफिस पहुंचा और एसपी को एक प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि सेवाराम एक झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है। उसके विरूद्ध थाना रमाला में मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमो के चनते वह करीब 6 वर्ष पूर्व अपने परिवार के साथ खुद ही गांव छोड़कर चला गया था और वर्तमान में थाना दोघट क्षेत्र के गांव बामनौली में किराये के मकान में रह रहा है।

पीड़ित परिवार का का आरोप है कि वह उन्हें किसी झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रहा है। आरोप है किआरोपी सतेंद्र के परिवार के विरूद्ध थाना दोघट व रमाला में झूठी शिकायत करता रहता है। गत 24 सितम्बर को उसकी पत्नी ने उनके विरूद्ध एक झूठी शिकायत एसपी कार्याल में की थी, जिसमें उसने अपने परिवार पर जानलेवा हमला करने व धमकी देने का आरोप लगाय गया है। ग्रामीणों ने उसके आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है।

साथ अक्टूबर 2019 में दर्ज कराये गए एक झूठे मामले का भी हवाला दिया है। जिसमें तत्कालीन सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा ने जांच रिपोर्ट में आरोपों को गलत पाया था। ग्रामीणों ने एसपी से इस मामले की जांच अपने स्तर से कराकर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।

मकान का किराया न देने का आरोप

कंडेरा के ग्रमीणों के साथ गांव बामनौली के ग्रामीण भी मौजूद थे। सेवाराम के मकान मालिक रामकुमार का आरोप है कि सेवाराम उनके मकान में करीब दस माह से किराये पर रह रहा है लेकिन अभी तक उसने मकान का किराया नहीं दिया। जब उससे किराया मांगते हैं या उसे मकान खाली करने के लिए कहते हैं तो वह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। आरोप है कि जब वह उसे मकान खाली कराने का दबाव बनाते हैं तो वह औरतों को आगे कर देता है। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी से अपनी जान माल का खतरा बताया है और आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई गुहार लगाई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img